Monday, October 5, 2020

19 वर्षीय युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

डाक्टर अखलाक अहमद खां

लखीमपुर खीरी। कोतवाली पलिया के ग्राम नगला में १९‌ वर्षीय प्रजीत की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई प्रजीत का शव गले में रस्सी बंधा जमीन पर बैठा मिला था पुलिस ने प्रजीत के शव का पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम हेतु मुख्यालय भेज दिया है‌ घटना के संबंध में बताते हैं कि बीती रात घर में सो रहा था तभी फोन आया और परजीत २००मीटर दूर अपने बग्गर में चला गया प्रातः जब परजीत घर में नहीं दिखा तब बग्गर में देखा परजीत के गले में रस्सी का फंदा लगा और जमीन पर बैठा था घटना की जानकारी पुलिस को दी पुलिस ने मौक़े पर पहुंच कर शव का पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम हेतु मुख्यालय भेज दिया है पोस्टमार्टम कर रहे चिकित्सकों ने परजीत के शव पर ताज़ी चोटों के निशान दर्शाते हुए फांसी पर लटकने से मौत की पुष्टि की है थाने की पुलिस ने प्रजीत के फोन अपने कब्जे में ले लिया है चर्चा है कि प्रजीत के गांव की ही लड़की से प्रेम सम्बन्ध थे ।

No comments:

Post a Comment

Please share your views

युवाओं को समाज और देश की उन्नति के लिए कार्य करना चाहिए : प्रो. सुधीर अवस्थी कानपुर। छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय के प्रति कुलपति प्...