कोविड 19 इफेक्ट
डॉक्टर अख़लाक़ अहमद खान
लखीमपुर खीरी। जनपद न्यायाधीश शिव शंकर प्रसाद ने बताया कि जनपद के कुछ न्यायिक कर्मचारियों के कोविड-19 परीक्षण में पॉजिटिव पाए जाने एवं उनके न्यायालय परिसर में आवागमन के कारण उनके संपर्क में आए विद्वान अधिवक्ता गण तथा तृतीय एवं चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों गणों में कोरोना संक्रमण के प्रसार की आशंका, उनकी कोविड-19 संक्रमण से सुरक्षा एवं संरक्षा हेतु जनपद न्यायालय लखीमपुर खीरी के संपूर्ण सेंनेटाइजेशन हेतु जनपद न्यायालय लखीमपुर खीरी मुख्यालय को 48 घंटे के लिए बंद किया जाना अत्यंत आवश्यक उचित है।
उन्होंने बताया कि जनपद न्यायालय लखीमपुर-खीरी मुख्यालय को 15 एवं 16 सितंबर 2020 तक 48 घंटे के लिए बंद किया है।उन्होंने बताया कि इस दौरान न्यायालय परिसर में वाद कारियो एवं विद्वान अधिवक्ताओं का प्रवेश निषिद्व रहेगा। 15 व 16 सितंबर को जनपद न्यायालय लखीमपुर खीरी मुख्यालय परिसर संपूर्ण सैनिटाइजेशन कराए जाने के पश्चात पुनः न्यायिक प्रशासनिक एवं कार्यालय कार्य हेतु न्यायालय नियत समय पर खुलेगा।
No comments:
Post a Comment
Please share your views