डॉक्टर अखलाक अहमद खान
लखीमपुर खीरी। जनपद खीरी के थाना सिंगाही क्षेत्र के अन्तर्गत एक गांव में विगत बुधवार को एक तीन वर्षीय बच्ची खेलते समय गायब हो गयी थी। जिसका शव गुरुवार सुबह गन्ने के खेत से पुलिस ने बरामद किया । परिवार वाले रंजिश के चलते हत्या किए जाने का आरोप लगाते हुए एक व्यक्ति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई ।
पिता ने बताया उसकी बेटी बुधवार सुबह करीब 10 बजे घर से अचानक लापता हो गई थी। काफी तलाश के बावजूद बुधवार को उसका कुछ पता नहीं चला। गुरुवार सुबह ग्रामीण बच्ची की पुनः तलाश शुरू की । तो गांव के निकट दक्षिण की तरफ आबादी से चंद कदम दूर स्थित एक गन्ने के खेत में चकरोड के निकट शव पड़ा देखा गया। बच्ची की चप्पलें निकट पड़ीं मिली। स्कार्फ सिर के पास रखा मिला। चेहरे पर खून लगा था। सूचना के दो घंटे बाद एसओ प्रदीप सिंह और सीओ प्रदीप कुमार मौके पर पहुंचे। पुलिस बच्ची का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया। देर रात्रि तीन चिकित्सकों के पैनल द्वारा बच्ची का पोस्टमार्टम किया गया । पुलिस अधीक्षक सतेंद्र कुमार सिंह ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। उक्त मामले में मृतका के पिता की तहरीर पर गाँव निवासी लेखराम गौतम के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट पुलिस ने दर्ज कर ली । पुलिस अधीक्षक सत्येंद्र कुमार सिंह की अगुवाई में लेखराम को एक मुठभेड़ में पकड़ लिया गया है।एक सिपाही भी घायल होने की सूचना है। पोस्टमार्टम कर रहे तीन चिकित्सकों के पैनल ने बच्ची की मौत गला दबाने से होने की पुष्टि करते हुये बलात्कार की पुष्टि हेतु स्लाइड बना कर प्रयोगशाला भेज दिया है।
गौरतलब हो 20 दिन में उक्त तीसरी घटना है।


No comments:
Post a Comment
Please share your views