Friday, September 4, 2020

असलहा फैक्ट्री के साथ तीन अभियुक्तों को पुलिस ने पकड़ा


डॉक्टर अखलाक अहमद खान
 

लखीमपुर खीरी। कोतवाली सदर पुलिस  ने मुखविर की सूचना पर इन्द्रा मनोरंजन पार्क के पास जंगल से 03 व्यक्तियो राजू रजवाडा उर्फ इकबाल पुत्र रेहान निवासी संकटा देवी ,सुहेल उर्फ शीबू पुत्र शमशाद अली निवासी हाथीपुर थाना कोतवाली सदर  .राजेन्द्र पुत्र सुन्दर लाल लोहार निवासी सुजानपुर थाना धौरहरा जिला खीरी को मौके से अवैध शस्त्र फैक्ट्री का संचालन करते हुए गिरफ्तार किया।  कब्जे से अवैध रूप से निर्मित व अर्द्धनिर्मित अवैध शस्त्रों व शस्त्र बनाने के उपरकरणों की बरामदगी की । गिरफ्तार अभियुक्तगण के विरूद्ध अभियोग दर्ज कर  कार्यवाही की गयी। गिरफ्तार अभियुक्तगण शातिर किस्म के अपराधी है। जिनका पूर्व में भी आपराधिक इतिहास रहा है। बरामद शस्त्रों

एक अदद पिस्टल विदेशी मेड इन जापानमय 8 अदद कारतूस कारतूस तीन अदद तमंचे 315 बोर मय 22 अदद कारतूस

 दो अद्धी व पौनी तमंचे 12 बोर 05 अदद कारतूस

बैरल 2 अदद 315 बोर,

बैरल 3 अदद 12 बोर,

हथौली बडी व छोटी एक-एक अदद,आरी एक अदद, 

सरसी एक अदद,  2 अदद छेनी, सुम्मी एक अदद,  रेती एक अदद,प्लास पेचकस दो अदद तिकोनी रेति एक अदद

स्प्रिंग छोटी 10 अदद, कील 15 अदद. निहाई लोहा एक अदद. हवा देने वाली मशीन एक अदद बरामद की। कारतूस कहाँ से खरीदीं क्या कारतूस की भी सप्लाई करते थे के सवाल पर 

 प्रेस वार्ता कर रहे क्षेत्राधिकारी सदर ने कहा कुछ मामले पुलिस गुप्त रखती है।

No comments:

Post a Comment

Please share your views

युवाओं को समाज और देश की उन्नति के लिए कार्य करना चाहिए : प्रो. सुधीर अवस्थी कानपुर। छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय के प्रति कुलपति प्...