डाक्टर अखलाक अहमद खां
लखीमपुर खीरी। पुलिस अधीक्षक विजय ढुल के निर्देशन में, अपर पुलिस अधीक्षक अरूण कुमार सिंह, नोडल अधिकारी एएचटीयू के कुशल नेतृत्व में नो चाइल्ड लेबर अभियान के तहत बाल श्रम रोकने के लिए चलाये जा रहे अभियान में एएचटीयू टीम व बाल श्रम प्रवर्तन अधिकारी ने जनपद में गठित टीम के साथ थाना क्षेत्र सिंगाही, धौरहरा एवं निघासन में ईंट भट्ठा, ढाबा, होटल, दुकान पर बाल श्रमिकों को तलाश करते हुए क्षेत्र के लोगों/अभिभावकों को बच्चों की शिक्षा एवं पुनर्वास हेतु जागरूक किया ।इस दौरान बाल श्रमिक अरूण पाल पुत्र स्व० जग्गीपाल उम्र 15 वर्ष नि० ग्राम दुबहा थाना निघासन .विजय पुत्र रंजीत उर्म 16 वर्ष निवासी ग्राम रानीगंज मूढाबुजुर्ग थाना निघासन , लक्ष्मन भगत जलपान गृह से बर्तन साफ करने का कार्य करते पाया गया , सुरेन्द्र पुत्र तेजराम उम्र 15 वर्ष निवासी ग्राम लालपुरवा मजरा जटपुरवा थाना धौरहरा को शारदा बैराज स्थित जलपान गृह पर बर्तन साफ करने का कार्य करते पाया गया.मनोज पुत्र मनीराम उम्र 15 वर्ष निवासी ग्राम दुबहा थान निघासन को सचिन स्वीट जलपान गृह पर बर्तन साफ करने का काम करते पाया गया , लवकुश पुत्र रामकुमार उम्र 16 वर्ष निवासी भड़सेरा थाना सिंगाही को सिंगाही स्थित जलपान गृह पर बर्तन साफ करने का काम करते पाया गया,सनी पुत्र छोटे भइया उम्र 16 वर्ष निवासी बालक रामपुरवा थाना सिंगाही को जय माॅ पूर्णागिरी जलपान गृह सिंगाही पर बर्तन साफ करने का काम करते पाया गया। कुल 06 बाल श्रमिकों को काम करने से रोका गया। श्रम प्रवर्तन अधिकारियों ने आवश्यक विधिक कार्रवाई की । इस दौरान अनिल कुमार, श्रम प्रवर्तन अधिकारी , रघुवीर कुमार, चाइल्ड लाइन, आरक्षी रवी कुमार सिंह, एएचटीयू ,आरक्षी राजेश कुुुुमार, एएचटीयू मौजूद थे।
No comments:
Post a Comment
Please share your views