Thursday, September 17, 2020

दुर्घटना में घायल वरिष्ठ पत्रकार की हालत नाज़ुक


डॉक्टर अखलाक अहमद खां/सियाराम गौड़

लखीमपुर खीरी। कोतवाली व शहर लखीमपुर निवासी सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार मोहम्मद यासीन बीते दिवस शहर स्थित मशिजद में नवाज पढ़ने के पश्चात पैदल ही‌ घर वापस जा रहे थे, सामने से  बन्दर आ जाने पर  मोहम्मद यासीन जैसे ही किनारे हुए तभी पीछे से एक लाल रंग का आटो आ गया। जिसकी तेज टक्कर से मोहम्मद यासीन वहीं गिर कर बेहोश हो गये। आटो चालक मौके से भाग गया। जिला अस्पताल पहुंचते ही चिकित्सकों की लापरवाही के चलते उपचार के बजाय वरिष्ठ पत्रकार मोहम्मद यासीन को लखनऊ रेफर कर दिया गया। जहां २४ घंटे इंतजार के बाद उपचार शुरू हुआ । वरिष्ठ पत्रकार मोहम्मद यासीन की हालत गम्भीर बनी हुई है। मोहम्मद यासीन (टाइम्स नाउ) के रिपोर्टर थे जिनके  ब्रेन में थक्का जम गया है। जानकारों के अनुसार यदि चोट में पट्टी ना बांधी जाती तो पत्रकार की हालत में सुधार जल्दी हो जाता।

No comments:

Post a Comment

Please share your views

युवाओं को समाज और देश की उन्नति के लिए कार्य करना चाहिए : प्रो. सुधीर अवस्थी कानपुर। छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय के प्रति कुलपति प्...