Tuesday, September 22, 2020

दबंगों ने पहले किराये पर आटो दिया, फिर डंडों से पीटा


डाक्टर अखलाक अहमद खां

लखीमपुर खीरी। कोतवाली सदर से सम्बद्ध पुलिस चौकी संकटा देवी के मोहल्ला सुभाष नगर में रात्रि करीब नौ बजे दो परिवारों में जमकर मारपीट हुई ,और ११२ नम्बर व चौकी की पुलिस के पहुंचने के बाद भी उपद्रवी उपद्रव करते रहे। बताते हैं अमन सिंह विष्णू तिवारी का बैटरी रिक्शा तीन सौ रुपये रोज किराये पर चलाता था। बीते कल  निकट से निकले ट्रक के टायर के नीचे पड़ी कंकड़ी उछल कर आटो रिक्शा के शीशे पर लग गई और शीशे का कोना टूट गया। फिर क्या था विष्णू तिवारी व उसके दबंग बहनोई ने अमन व उसके पिता को मारा पीटा व डंडों से पीट पीट कर बेहाल कर दिया। घटना की सिकायत कोतवाली सदर में की गयी है। पुलिस ने सूर्य पाल सिंह का डाक्टरी परीक्षण भी कराया है।

No comments:

Post a Comment

Please share your views

युवाओं को समाज और देश की उन्नति के लिए कार्य करना चाहिए : प्रो. सुधीर अवस्थी कानपुर। छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय के प्रति कुलपति प्...