Thursday, September 24, 2020

जांच के परिणाम जनसामान्य तक सुगमता पूर्वक पहुंचाने के लिए सरकार ने लांच किया पोर्टल -डीएम

पोर्टल पर फीड करें पंजीकृत मोबाइल नंबर, आएगा ओटीपी, ओटीपी भरते ही ऑन स्क्रीन होगी आपकी रिपोर्ट 


डाक्टर अखलाक अहमद खां
लखीमपुर खीरी। जिला अधिकारी शैलेंद्र कुमार सिंह ने बताया मुख्यमंत्री  ने उत्तर प्रदेश के कोविड-19 पोर्टल से जांच के परिणाम को जनसामान्य के द्वारा सुगमता पूर्वक प्राप्त करने की सुविधा का लोकार्पण किया है। कोई भी ऐसा व्यक्ति जिसकी जांच आरटी-पीसीआर, एंटीजन, ट्रूनेट अथवा सीवी नेट के माध्यम से की गई हो,अपनी जांच के परिणाम को पोर्टल पर अपलोड किए जाने के पश्चात सुगमता से घर बैठे देख सकता है तथा डाउनलोड भी कर सकता है इसके लिए labreports.upcovid19tracks.in याhttp:/dgmhup.gov.in पर लॉगिन करके अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर में ओटीपी प्राप्त घर के परिणाम देखा जा सकेगा।
उन्होंने बताया कि जहां एक और जन सामान्य को सुविधा प्राप्त होगी वहीं दूसरी ओर पर पारदर्शिता भी बढ़ेगी। कोविड-19 की जांच की प्रक्रिया की विश्वसनीयता को बनाए रखने के लिए यह आवश्यक होगा कि जांच के पश्चात परिणामों को अत्यंत सावधानी पूर्वक पोर्टल पर अपलोड किया जाए। साथ ही यह भी सुनिश्चित किया जाए कि परिणामों को समय से अपलोड किया जाए। ताकि लोगों को इसकी जानकारी शीघ्रता पूर्वक प्राप्त हो सके। रैपिड एंटीजन टेस्ट फील्ड में किए जाते हैं। अतः यह आवश्यक है कि उनके परिणामों को सावधानीपूर्वक नोट किया जाए एवं यथाशीघ्र पोर्टल पर अपलोड किया जाए। यह भी सुनिश्चित किया जाए कि निर्गत किए गए टेंट का लेखा-जोखा कर्मचारी से सावधानी पूर्वक प्राप्त किया जाएगा। आरटी पीसीआर एवं जांच के परिणामों को भी पोर्टल पर सावधानीपूर्वक लोड किया जाए।

No comments:

Post a Comment

Please share your views

युवाओं को समाज और देश की उन्नति के लिए कार्य करना चाहिए : प्रो. सुधीर अवस्थी कानपुर। छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय के प्रति कुलपति प्...