Wednesday, September 30, 2020

संपत्ति के बंटवारे को लेकर विवाद में देवरों पर भाभी को फांसी पर लटकाने का आरोप

डाक्टर अखलाक अहमद खां

लखीमपुर खीरी। प्रधान मंत्री के बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान को तब झटका लगा, जब दो बेटियों की मां ४५ वर्षीय सुमन देवी को जायदाद के बंटवारे में हुए विवाद के बाद देवरों ने भाभी को डंडों से पीट पीट कर घायल कर दिया।सुमन के भाइयों ने आरोप लगाया कि देवर चंद्रिका प्रसाद व बाल गोविन्द ने  भाभी को डंडों से पीट कर जबरन फांसी पर लटका दिया। जबकि देवरों ने इस बात का खंडन किया है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट में चिकित्सकों ने शरीर पर चोटों के होने की पुष्टि की है। बताते हैं थाना हैदराबाद के ग्राम बैदाखेरा निवासी इंद्ल , चंद्रिका व बालगोविंद में प्रापर्टी के बंटवारे का विवाद था। भाई चंद्रिका व बालगोविंद का कहना था कि तुम्हारे दो बिटिया हैं उनकी सादी कर दी जायेगी और तुम अपना हिस्सा न लो । इस बात को लेकर कई बार दोनों पक्षों में विवाद हुआ। घटना के दिन विपक्षी दोनों भाइयों ने झगड़ा किया तभी सुमन को चोटें आईं थीं।

No comments:

Post a Comment

Please share your views

युवाओं को समाज और देश की उन्नति के लिए कार्य करना चाहिए : प्रो. सुधीर अवस्थी कानपुर। छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय के प्रति कुलपति प्...