Sunday, September 20, 2020

ब्लाइंड मर्डर के हत्यारों को दबोचने वाली पुलिस टीम को मिला पांच हजार रुपए का इनाम


डाक्टर अखलाक अहमद खां/सियाराम गौड़

लखीमपुर खीरी। थाना हैदराबाद के ग्राम रम्मापुर में बेटी के प्रेमी सुरजीत कुमार को उस समय गला दबाकर मार डाला जब वह जंगल की ओर गया था। हत्यारों ने सुरजीत के शव को गन्ने की पत्तियों से छुपा दिया था। और रात्रि १२ बजे के मनोज वर्मा के खेत में लगे नीम के पेड़ में फांसी पर लटका दिया था। घटना की सूचना पर पुलिस ने सुरजीत के शव को फांसी से उतरवा कर पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम हेतु जिला मुख्यालय भेज दिया था। जहां चिकित्सकों ने सुरजीत का गला दबाकर हत्या होने की पुष्टि करते हुए, पुलिस के होश उड़ा दिया था। सुरजीत की हत्या पुलिस के लिए चुनौती बन गई थी।गांव में सुरजीत व शत्रोहन की बेटी के प्रेम संबंधों की चर्चाएं होते ही पुलिस को बल मिला,और पुलिस ने शत्रोहन, शत्रोहन लाल व अरविंद को दबोच कर सुरजीत की हत्या की गुत्थी सुलझा दी। पुलिस ने फांसी पर लटकाने के लिए लाई गयी रस्सी को भी बरामद कर  हत्या की सत्यता को साबित कर दिया। पुलिस मुखिया बिजय ढुल ने ब्लाइंड मर्डर के हत्यारों को दबोचने से खुश होकर पकड़ने वाली पुलिस टीम को पांच हजार रुपए का ईनाम दिया। पुलिस टीम में थानाध्यक्ष सुनीत कुमार ,उ0नि0 महेन्द्र प्रताप यादव , का0 महावीर सिंह, का0 सुधीर कुमार, कांस्टेबल विनीत कुमार सामिल थे।

No comments:

Post a Comment

Please share your views

युवाओं को समाज और देश की उन्नति के लिए कार्य करना चाहिए : प्रो. सुधीर अवस्थी कानपुर। छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय के प्रति कुलपति प्...