डाक्टर अखलाक अहमद खां/सियाराम गौड़
लखीमपुर खीरी। कोतवाली सदर से संबद्ध पुलिस चौकी शारदा नगर क्षेत्र के अन्तर्गत लखीमपुर ढखेरवा रोड के मध्य बीती सायं ३८ वर्षीय रमेश चौहान की मार्ग दुर्घटना में मौत हो गई। खबर पाई पुलिस रमेश की लाश का पंचनामा भरने के पश्चात शव को पोस्टमार्टम हेतु जिला मुख्यालय भेज दिया। मिली जानकारी के अनुसार कोतवाली सदर से संबद्ध पुलिस चौकी महेवागंज के ग्राम बकक्स पुरवा निवासी तीन बच्चों का पिता, रमेश चौहान अपनी ससुराल ग्राम सिरसी बाइक से जा रहा था। टक्कर मारने वाले वाहन को प्रत्यक्षदर्शियों ने देखा और दौड़ा कर पीछा किया,मगर टक्कर मारने वाला वाहन चालक वाहन भागा ले जाने में सफल रहा।
No comments:
Post a Comment
Please share your views