Saturday, September 19, 2020

सोशल मीडिया से मिली लखीमपुर खीरी के आईआईटी के शोध छात्र के ब्लड कैंसर की बीमारी की खबर

सीएम योगी ने प्रदान की दस लाख की आर्थिक मदद
सीएम ने पीजीआई को दिये बेहतर इलाज और हर सम्भव मदद के आदेश

अखलाक अहमद खान

लखीमपुर खीरी। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का एक और मानवीय व्यक्तित्व उस समय सामने आया जब उन्होनें जनपद लखीमपुर खीरी के ब्लड कैंसर से पीड़ित आईआईटी के शोध छात्र आशीष दीक्षित के बारे में सोशल मीडिया से मिली जानकारी का संज्ञान लेते हुए एसजीपीजीआई में भर्ती शोध छात्र के इलाज के लिए नियमों को शिथिल करते हुए मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से दस लाख रूपया की आर्थिक सहायता भी प्रदान की।उल्लेखनीय है कि लखीमपुर खीरी के वनकर्मी अशोक कुमार दीक्षित के एकलौता बेटा आशीष दीक्षित ब्लड कैंसर से पीड़ित है। जिसका इलाज एसजीपीजीआई लखनऊ में चल रहा है। भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) रूड़की के शोध छात्र आशीष दीक्षित की मदद के लिए आईआईटी छात्रों ने सोशल मीडिया पर एक कैपेन शुरू किया था। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को सोशल मीडिया के माध्यम से इस सम्बन्ध में जानकारी मिली थी। आशीष दीक्षित के पिता के शासकीय सेवा में होने तथा आशीष को स्काॅलरशिप मिलने की वजह से मदद मिलने मे अड़चन आ रही थी। किन्तु मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ नाथ ने मानवीयता की मिशाल प्रस्तुत करते हुए नियमों में शिथिलता प्रदान कर आशीष के इलाज के लिए मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से दस लाख रूपया की मदद दी। 27 वर्षीय मेधावी छात्र आशीष दीक्षित जनपद खीरी की तहसील गोला गोकर्णनाथ के मोहल्ला पश्चिमी दीक्षिताना के मूल निवासी है। तथा वर्तमान में भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) रूड़की में शोध छात्र के रूप में अध्ययनरत है।

No comments:

Post a Comment

Please share your views

युवाओं को समाज और देश की उन्नति के लिए कार्य करना चाहिए : प्रो. सुधीर अवस्थी कानपुर। छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय के प्रति कुलपति प्...