Saturday, September 19, 2020

थाना समाधान दिवस का हुआ आयोजन


डाक्टर अखलाक अहमद खां

लखीमपुर खीरी। जनपद के समस्त थानों पर "थाना समाधान दिवस" का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने थाना खीरी एवं थाना फूलबेहड़ पर उपस्थित रहकर जनशिकायतों की सुनवाई की । तथा शिकायतों की त्वरित व निष्पक्ष जांच कर समयबद्ध रूप से विधिक निस्तारण सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया । इस दौरान जनपद के समस्त थानों पर कुल 71 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए जिनमें 07 प्रार्थना पत्रों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। शेष प्रकरण के संबंध में टीम गठित कर जांच हेतु मौके पर भेजी ।

No comments:

Post a Comment

Please share your views

युवाओं को समाज और देश की उन्नति के लिए कार्य करना चाहिए : प्रो. सुधीर अवस्थी कानपुर। छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय के प्रति कुलपति प्...