डाक्टर अखलाक अहमद खां
लखीमपुर खीरी। पूरे जनपद में अपराध थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। बीते बुधवार को २९ वर्षीय विकलांग मदनलाल थाना मितौली के ग्राम निमचीनी में अपना खेत बचाने गये थे। प्रातः खेत से न लौटने पर ग्रामीणों के साथ बूढ़ी मां ने तलाश शुरू की थी।और थाना मितौली से सम्बद्ध पुलिस चौकी पिपर झला में एक तहरीर देकर बेटे की गुमशुदगी की सूचना दी थी।इसी बीच जब ग्रामीण मदनलाल को तलाश कर रहे थे, तभी गांव से आधा किलोमीटर दूर रोड पर ही मदन लाल का शव पड़ा मिला था। मदन लाल के मुंह में कपड़ा ठूंसा हुआ था और गला बनियान से कसा हुआ था। घटना की सूचना पर थाने की पुलिस ने मदनलाल के शव का पंचनामा भरकर कर लाश को पोस्टमार्टम हेतु जिला मुख्यालय भेज दिया है।
No comments:
Post a Comment
Please share your views