मुंबई! महाराष्ट्र में बीजेपी और शिवसेना एक साथ चुनाव लड़ेंगी. दोनों दलों के बीच सीटों पर आपसी सहमति बन गई है. महाराष्ट्र की 48 सीटों में 25 सीटों पर बीजेपी चुनाव लड़ेगी जबकि 23 सीटों पर शिवसेना चुनाव लड़ेगी. दोनों पार्टियों के बीच विधानसभा चुनाव भी साथ लड़ने का समझौता हुआ है. इसमें कुछ सहयोगी पार्टियों के लिए सीट छोड़ने के बाद महाराष्ट्र विधानसभा की 288 सीटों दोनों पार्टियां बराबर-बराबर सीटों पर चुनाव लड़ेगी. इसकी घोषणा शिवसेना के अध्यक्ष उद्धव ठाकरे और भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष अमित शाह ने संयुक्त प्रेस कांफ्रेंस में की. अमित शाह ने वहाँ कहा, "दोनों दलों के बीच मतभेद हो गए थे, हालांकि हम सरकार में साथ ही थे लेकिन अब हम उन सबको यहीं भुलाकर आगे बढ़ रहे हैं." उद्धव ठाकरे ने भी इस मौके पर कहा कि अब आने वाले दिनों में गठबंधन में मुश्किल नहीं होगी. 2014 के आम चुनाव में बीजेपी-शिवसेना ने आपस में मिलकर राज्य में 40 सीटों पर कब्जा जमाया था. बीजेपी ने तब 22 सीटें जीती थीं, जबकि शिवसेना 18 सीट जीतने में कामयाब रही थी. 2014 के आम चुनाव में शिवसेना राज्य में 22 सीटों पर चुनाव लड़ी थी जबकि 26 सीटों पर बीजेपी ने. इस बार शिवसेना को एक सीट ज़्यादा मिली है. अमित शाह ने इस मौके पर ये भी दावा किया कि आगामी लोकसभा चुनाव में बीजेपी-शिवसेना का गठबंधन 48 में से कम से कम 45 सीटें जीतेंगी. इसकी घोषणा से पहले प्रेस कांफ्रेंस में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि हमारे बीच मतभेद ज़रूर रहे लेकिन हमारे विचार एक है और राष्ट्रवादी दलों का एक होना जरूरी है. फडणवीस ने ये भी कहा कि बीजेपी और शिवसेना लंबे समय तक एक दूसरे का साथ रही है, 25 साल का रिश्ता है और यह समय मतभेद भुलाकर साथ आने का है. उन्होंने ये भी बताया कि सीटों के समझौते से पहले बीजेपी और शिवसेना के बीच अयोध्या में राममंदिर निर्माण के मुद्दे पर भी चर्चा हुई है और राममंदिर पर हम दोनों के विचार एक हैं.
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
युवाओं को समाज और देश की उन्नति के लिए कार्य करना चाहिए : प्रो. सुधीर अवस्थी कानपुर। छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय के प्रति कुलपति प्...
-
वाघा बार्डर से। सारा देश जिनके अभिनन्दन का इंतजार कर रहा था, वे भारतीय पायलट विंग कमांडर अभिनंदन वर्तमान शुक्रवार को वाघा-अटारी सीमा से ...
-
जन स्वास्थ्य सेवाओं का वादा केवल दिखावा... स्वस्थ व्यक्ति से स्वस्थ समाज की कल्पना की जा सकती है और स्वस्थ समाज ही देश के विकास को आगे ...
-
डीजीपी ने प्रेस कांफ्रेंस कर दी जानकारी, पूछताछ जारी जनमाध्यम ब्यूरो लखनऊ। आतंक के खिलाफ यूपी एटीएस को आज बड़ी कामयाबी मिली। एटीएस न...
-
पिछले एक सप्ताह से भीड़ एक बार फिर जानलेवा साबित हो रही है। इस बार भीड़ का केन्द्र प्रधानमंत्री जी का गृह राज्य गुजरात है, जहां उत्तर भा...
-
शिक्षा और रोजगार के क्षेत्र में अत्याधुनिक तंत्र को विकसित करने की जरूरत... देश का भविष्य दोराहे पर खड़ा है। वह जाये तो जाये किधर, हर ...
-
व्यथा है जो ह्रदय की आंसुओ से भी न बह सकी। प्रीत है जो ह्रदय कि अग्नि में भी न जल सकी। बस रीति है ये जगत की जो गंगा में बह गयी। बस ये ख...
-
तृतीय विश्व युद्ध का खतरा... अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने जॉन बोल्टन को अमेरिका का राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार नियुक्त किया है। र...
-
राज्य को यूपीकोका की नहीं, सक्रिय पुलिस की जरूरत... उत्तर प्रदेश सरकार ने विधानसभा में यूपीकोका बिल दोबारा पास कर दिया। अब इसे लागू होने...
-
Syllabus For B.A. in Journalism & Mass-Communication Semester - I Paper-I Language & Cultural Studies Unit-I Origin of Lang...
-
पैसा न देेने पर गरीब को नहीं मिला शौचालय और आवास बिपिन मिश्रा लखीमपुर-खीरी। हर चुनाव में गांव की जनता सरकारी योजनाओं का लाभ मिल पाने...

No comments:
Post a Comment
Please share your views