लखनऊ। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव को लखनऊ हवाईअड्डे पर रोके जाने को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को कहा कि उनकी यात्रा से छात्र गुटों के बीच हिंसा और आगजनी भड़क सकती थी. इस मुद्दे पर सपा सदस्यों के हंगामे के कारण विधानसभा की कार्यवाही स्थगित होने के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पत्रकारों से बातचीत में कहा, अखिलेश यादव की यात्रा से छात्र गुटों के बीच में हिंसा भड़क सकती थी. आगजनी भड़क सकती थी. उन्होंने कहा कि यादव दस दिन पहले कुंभ गये थे और उन्होंने संगम में डुबकी भी लगायी थी. योगी ने कहा कि सपा अराजकता के लिए जानी जाती है. इलाहाबाद विश्वविद्यालय में अराजकता की स्थिति पैदा ना हो इसलिए उन्हें रोका गया. विश्वविद्यालय प्रशासन और प्रयागराज जिला प्रशासन ने भी यह मांग की थी. उन्होंने कहा, ''वह जाते तो इलाहाबाद यूनिवर्सिटी में बवाल होता. छात्र गुटों में हिंसा की आशंका के चलते भी उन्हें रोका गया. हालांकि, इस हाईवोल्टेज ड्रामा के बीच सपा प्रमुख यादव ने फिर ट्वीट किया, बिना किसी लिखित आदेश के मुझे एयरपोर्ट पर रोका गया. पूछने पर भी स्थिति साफ करने में अधिकारी विफल रहे. छात्र संघ कार्यक्रम में जाने से रोकने का एकमात्र मकसद युवाओं के बीच समाजवादी विचारों और आवाज को दबाना है. यादव के साथ मौजूद सपा नेता इंद्रजीत सरोज ने कहा, हमारे पास एटीसी से उड़ान भरने की इजाजत थी. विमान खड़ा था और हमें केवल मौखिक आदेश के आधार पर रोका गया. हम हवाई अड्डा अधिकारियों से लिखित में मांग रहे थे कि हमें क्यों रोका गया, लेकिन हमें कोई जवाब नहीं मिला. इस बीच प्रमुख सचिव गृह अरविंद कुमार ने बताया कि इलाहाबाद विश्वविद्यालय में छात्र गुटों के बीच संघर्ष की आशंका को देखते हुए विश्वविद्यालय प्रशासन ने परिसर में किसी भी राजनीतिक कार्यक्रम की इजाजत नहीं दी थी. कुंभ में भारी भीड़ के कारण कार्यक्रम नहीं होने से संबंध में जिलाधिकारी प्रयागराज ने पूर्व मुख्यमंत्री और जिलाधिकारी लखनऊ को सूचना इसकी सूचना दे दी थी. गौरतलब है कि सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मंगलवार सुबह ट्वीट के जरिए आरोप लगाया कि इलाहाबाद विश्वविद्यालय में छात्र नेताओं के शपथ समारोह में शामिल नहीं होने देने के लक्ष्य से उन्हें लखनऊ के चौधरी चरण सिंह हवाई अड्डे पर रोक दिया गया.
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
युवाओं को समाज और देश की उन्नति के लिए कार्य करना चाहिए : प्रो. सुधीर अवस्थी कानपुर। छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय के प्रति कुलपति प्...
-
Syllabus For B.A. in Journalism & Mass-Communication Semester - I Paper-I Language & Cultural Studies Unit-I Origin of Lang...
-
नई दिल्ली । देशभर में पटाखों के उत्पादन और बिक्री पर रोक लगाने की मांग वाली याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में मंगलवार को सुनवाई करते हुए सवा...
-
जनसंपर्क में गृह पत्रिका का महत्व एवं प्रकार जनसम्पर्क के लिए किए जाने वाले सभी तरह के प्रचार-कार्यो में गृहपत्रिका का अपना विशेष महत्व...
-
डाक्टर अखलाक अहमद खां/सियाराम गौड़ लखीमपुर खीरी। पूरे जनपद में कोरोना महामारी ने मध्यम वर्ग व व्यापारियों तथा मजदूरों की कमर तोड़ कर रख दी...
-
क्षेत्रीय सिनेमा भारतीय सिनेमा के अन्तर्गत भारत के विभिन्न भागों और भाषाओं में बनने वाली फिल्में आती हैं जिनमें आंध्र प्रदेश औ...
-
सियाराम गौड़ लखीमपुर खीरी। ओलंपिक खेलों में देश के प्रदर्शन को और बेहतर करने के लिए अब हर जिले में खेल प्रतिभाएं खोजी और तराशी जाएंगी। इसके ल...
-
डाक्टर अखलाक अहमद खां/सियाराम गौड़ लखीमपुर खीरी। कोतवाली सदर पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर जसन प्रीत सिंह निवासी भूलनपुर थाना नीमगांव, वीर...
-
जिले में चर्चाओ का दौर ह्श्मे आलम मेरठ। हापुड़ लोकसभा से बसपा के सिम्बल में टिकट की मांग करने वाले शाहिद अखलाक के भतीजे का गोली चलते जै...
-
योगी सरकार के दो साल पूरे, भाजपा प्रदेश मुख्यालय में पत्रकारों से बातचीत करते हुए गिनायीं उपलब्धियांसरकार और संगठन ने दिखाया "हम साथ साथ है" लखनऊ। उत्तर प्रदेश में भाजपा सरकार के दो साल पूरे होने पर मुख्यमंत्री योगी आद...
-
कृषि ऋण मोचन योजना में जनपद प्रदेश में प्रथम स्थान पर: जिलाधिकारी मुईज़ सागरी हरदोई। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (पीएम-किसान)...

No comments:
Post a Comment
Please share your views