Sunday, April 14, 2019

विश्व के सभी देशों में भारत का लोकतंत्र सबसे मजबूत: डीएम

  • कलेक्ट्रेट में मनाई गई डाॅ. भीमराव रामजी आंबेडकर जयंती

बिपिन मिश्र 
लखीमपुर-खीरी। रविवार को भारत रत्न बाबा साहब डाॅ. भीमराव रामजी आंबेडकर की 128वीं जयंती कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी शैलेन्द्र कुमार सिंह की अध्यक्षता में मनाई गई। जिलाधिकारी के साथ-साथ अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व अरूण कुमार सिंह-प्रथम, उपजिलाधिकारी सदर डाॅ. अरूण कुमार सिंह, डिप्टी कलेक्टर अखिलेश यादव, डायट प्रचार्य डाॅ. ओपी गुप्ता सहित मौजूद अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने बाबा साहब के चित्र पर माल्र्यापण एवं पुष्पाजंलि समर्पित की। इस अवसर पर जिलाधिकारी शैलेन्द्र कुमार सिंह ने कहा कि विश्व के सभी देशों में भारत का लोकतंत्र सबसे मजबूत है। इसका श्रेय भारत के संविधान को जाता है। जिसकी रचना बाबा साहब द्वारा की गई थी। अंग्रेजो से जब देश आजाद हुआ और संविधान का निर्माण हुआ तबसे लेकर आज तक देश में बहुत परिवर्तन हुए। संविधान में अधिकार के साथ कतव्र्य एवं दायित्वों का वर्णन भी है। हमें अधिकारों के प्रति सचेत रहने के साथ कर्तव्यों का पालन करना चाहिए।
डाॅ. आंबेडकर ने कहा था शिक्षित बनो और संघर्ष करों इसलिए हमें शिक्षा पर विशेष ध्यान देना है। जब हम शिक्षित होगें तो देश प्रगति की ओर बढ़ेगा और देश की प्रगति के साथ हमारी भी तरक्की भी जुड़ी है। अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) अरूण कुमार सिंह ने डाॅ. आंबेडकर के कृतित्व एवं व्यक्तित्व पर सारगर्भित विचार व्यक्त करते हुए कहा कि हमें उनके जीवन से प्रेरणा लेनी चाहिए। इसके साथ एसडीएम सदर अरूण कुमार सिंह, डीएम के ओएसडी रामकुमार, राकेश त्रिपाठी, प्रशासनिक अधिकारी अनिल कुमार मिश्र, देवेन्द्र अग्निहोत्री, प्रदीप कुमार श्रीवास्तव,  कलेक्ट्रेट कर्मी श्रीराम, एनके मिश्र सहित विभिन्न वक्ताओं ने अपने विचार व्यक्त किये। कार्यक्रम का सफल संचालन जाहिद खां ने किया।

No comments:

Post a Comment

Please share your views

युवाओं को समाज और देश की उन्नति के लिए कार्य करना चाहिए : प्रो. सुधीर अवस्थी कानपुर। छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय के प्रति कुलपति प्...