Tuesday, April 16, 2019

गठबन्धन प्रत्याशी नीलू ने किया जनसभा

मुइज़ सागरी
हरदोई:
मिश्रिख लोकसभा क्षेत्र की सपा+बसपा प्रत्याशी डॉ. नीलू सत्यार्थी नें बिलग्राम विधानसभा के अंतर्गत जखदेवी मंदिर के पास मधौगंज ब्लाक में विशाल जनसभा को संबोधित किया। सपा एमएलसी राजपाल कश्यप और पूर्व मंत्री अब्दुल मन्नान ने भी अपने विचार व्यक्त किए। तदुपरांत रोड शो भी किया गया। इस दौरान सपा बसपा गठबंधन के वरिष्ठ नेता गण और पार्टी कार्यकर्ता सहित हजारों की संख्या में लोग मौजूद रहे।
डॉक्टर नीलू सत्यार्थी ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा सरकार पर निशाना साधा। कहा की भाजपा सरकार की गलत नीति के कारण गरीब गरीब होता जा रहा है,अमीर अमीर होता जा रहा है जो बहुत बड़ी समस्या है। और कहा की बहन मायावती ने गरीबों को अधिकार दिलाने का काम किया है। इसलिए आप सभी लोग गठबंधन को ज्यादा से ज्यादा वोट देकर मायावती को पीएम बनाने का काम पूरा करे। आप के हर सुख दुख में साथी हूं और रहूंगी। बसपा पूर्व मंत्री अब्दुल मन्नान और सपा के एमएलसी राजपाल कश्यप ने भी भाजपा सरकार पर निशाना साधा।
कार्यक्रम और रोड शो के दौरान लोकसभा प्रत्याशी डॉक्टर नीलू सत्यार्थी, एमएलसी राजपाल कश्यप, पूर्व कैबिनेट मंत्री अब्दुल मन्नान, सपा जिला अध्यक्ष शराफत अली, बसपा जिला अध्यक्ष मेवा राम वर्मा व अन्य सपा बसपा के पदाधिकारी व कार्यकर्ता शामिल रहे।

No comments:

Post a Comment

Please share your views

युवाओं को समाज और देश की उन्नति के लिए कार्य करना चाहिए : प्रो. सुधीर अवस्थी कानपुर। छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय के प्रति कुलपति प्...