Tuesday, April 16, 2019

दलित-पिछड़े लोगों का है गठबंधन: डाॅ. पूर्वी वर्मा

बिपिन मिश्र 
लखीमपुर-खीरी। सपा-बसपा व रालोद गठबंधन की प्रत्याशी डॉ. पूर्वी वर्मा ने मंगलवार को लखीमपुर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम में आयोजित सभा को संबोधित करते हुए कहा कि जो लोग गठबंधन को महामिलावटी बताने की कोशिश कर रहे हैं या हाफ-हाफ के नाम पर लोगों को बरगलाने की कोशिश कर रहे हैं, वह लोग यह बताने को क्यों नहीं राजी हैं कि उत्तर प्रदेश से लेकर पूरे देश में आधे से ज्यादा सांसदों की टिकट क्यों काट दिए गए या उनकी संसदीय सीटों को क्यों बदल दिया गया। डॉ. पूर्वी वर्मा ने कहा कि भाजपा पिछली बार की लड़ी हुई सीटों से कम सीटों पर चुनाव लड़ रही है जिसको उत्तर प्रदेश और बिहार में मुख्य रूप से देखा जा सकता है। महा गठबंधन को महा मिलावटी बताने वाले लोग यह भूल जाते हैं, यह गठबंधन दलितों पिछड़ों अकलियत के लोगों का है मेहनतकश मजदूर किसानों छात्र नौजवानों की सहमति से बना हुआ गठबंधन है। लेकिन भाजपा ने राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन बनाकर जिस तरीके से देश के अलगाववादी संगठनों और राजनीतिक दलों को जैसे कश्मीर में पीडीपी त्रिपुरा में एनएफएलटी दार्जिलिंग में गोरखालैंड असम में बोडोलैंड और असम गण परिषद आदि लोगों को अपने साथ जोड़ के सत्ता में हिस्सेदारी हासिल की है, ये सीधे तौर पर भाजपा की कथनी और करनी को स्पष्ट कर देता है। भाजपा बात तो सबका साथ सबका विकास की करती है लेकिन देश की जनता के ऊपर लगातार इस देश की सरकार ने एक के बाद एक हमले करके आम आदमी का जीना दूभर कर दिया है। डॉ. पूर्वी ने कहा उत्तर प्रदेश में लोकसभा का चुनाव ऐतिहासिक चुनाव साबित होगा और पूरे प्रदेश से दलितों पिछड़ों के लिए लोगों को महा मिलावट बताने वाले लोग पूरे उत्तर प्रदेश से सूपड़ा साफ हो जाने का काम होगा। गठबंधन प्रत्याशी डॉ. पूर्वी वर्मा ने आज बैबहा, महोला, सुंडा, अमृतागंज, बाजूडीहा निजामपुर निकती, भौनापुर, धौबहा, कीरतपुर, बेलहरी, रामापुर, मीरपुर आदि दर्जनों गांवों का दौरा किया। गठबंधन प्रत्याशी के साथ सपा बसपा के प्रमुख नेताओं कार्यकर्ताओं में लखीमपुर सदर के पूर्व विधायक उत्कर्ष वर्मा, जिला सचिव अशोक वर्मा, सुधीर यादव, विधानसभा अध्यक्ष शरद गुप्ता, महिला सभा जिला अध्यक्ष तृप्ति अवस्थी, रामगोपाल वर्मा, पूर्व प्रधान मोहन मिश्रा, कौशल किशोर वर्मा, बब्बू रस्तोगी, संजय वर्मा, शिव बालकराम वर्मा, सुशील कुमार वर्मा, शरीफ खां प्रधान, अवधेश वर्मा, उपदेश भार्गव, उत्तम वर्मा पूर्व प्रधान आदि लोग प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment

Please share your views

सिर्फ 7,154 रुपये में घर लाएं ये शानदार कार

  36Kmpl का बेहतरीन माइलेज, मिलेगे ग़जब के फीचर्स! | Best Budget Car in India 2024 In Hindi b est Budget Car in India: कई बार हम सभी बजट के क...