Wednesday, April 10, 2019

गन्ना लदे ट्रैक्टर से टैम्पू में टक्कर, सात घायल

बिपिन मिश्र 
लखीमपुर-खीरी। शाहजहांपुर मार्ग पर गोकन के निकट गन्ने भरे ट्रैक्टर ने टैम्पों में टक्कर लगने से सात लोग घायल हो गए।
  जानकारी के अनुसार, बरेचा से गोकन शादी समारोह में सम्मिलित होने के लिए जा रहे हैं। टाटा मैजिक से सवारियों भरी गाड़ी गन्ने से भरे ट्रैक्टर से टक्कर हो जाने पर सात लोग घायल हो गए। जिसमें सलमान (10), कमरुन्निसा (30), निशा, अंगूरी, मुन्नी, लक्ष्मी, फातमा जिसमें कमरुल निशा का हाथ फैक्चर हो गया व सलमान के सिर में गंभीर चोटें हैं जिनको को एंबुलेंस के द्वारा मोहम्मदी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टरों ने मरीजों की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। वहीं क्षेत्र के इंचार्ज संजीव ने बताया कि आपस में वाहनों की भिड़ंत हुई थी। काफी जाम लग गया था। मौके पर पहुंचकर स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया।

No comments:

Post a Comment

Please share your views

युवाओं को समाज और देश की उन्नति के लिए कार्य करना चाहिए : प्रो. सुधीर अवस्थी कानपुर। छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय के प्रति कुलपति प्...