Friday, August 28, 2020

पुलिस अधीक्षक की सतर्कता से १२ घंटे के भीतर ही एक वांछित हत्यारा पुलिस गिरफ्त में


डाक्टर अखलाक अहमद खां

लखीमपुर खीरी। कोतवाली सदर से सम्बद्ध पुलिस चौकी महेवागंज के ग्राम बनवारीपुर चौराहे पर हुई दिन दहाड़े हत्या जिसने पूरे शहर को झकझोर कर रख दिया था। पुलिस मुखिया सत्येन्द्र कुमार सिंह की सूझबूझ से पूरे जनपद की नाकेबंदी कराके मोबाइल सर्विलांस पर लगाकर हत्यारों की पूरी गत विधियों पर नजर रखते हुए शारदा नहर पुल के पास नाकेबंदी कर दी। पुलिस को देखते ही हत्यारों ने पुलिस जीप पर दना दन कई राउंड गोलियां चलाई। जिसमें राजापुर चौकी इंचार्ज व एक आरक्षी घायल हो गया। जवाबी फायरिंग में हत्यारा नशीम के पैर में गोली लगने से घायल हो गया, जबकि दूसरा वांछित हत्यारा चंदा उर्फ समर अंधेरे का फायदा उठा कर भाग गया।

No comments:

Post a Comment

Please share your views

युवाओं को समाज और देश की उन्नति के लिए कार्य करना चाहिए : प्रो. सुधीर अवस्थी कानपुर। छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय के प्रति कुलपति प्...