Sunday, September 20, 2020

राजकुमार की आत्म हत्या को सफेद पोश नेता भुनाने में लगे

डाक्टर अखलाक अहमद खां

लखीमपुर खीरी। थाना फरधान के ग्राम खानपुर में बवासीर बीमारी से तंग ४० वर्षीय राजकुमार ने अपने ही घर में फांसी लगाकर कर आत्म हत्या कर ली थी। देवर भाभी के झगड़े में देवर रामू ने थाना फरधान में तहरीर देकर आरोप लगाया था कि भाभी के प्रेमी व उसके दो अन्य अज्ञात साथियों ने मेरे भाई की हत्या करने के बाद गुप्तांग में डंडा डाल दिया था। जिससे गुप्तांग से रक्त बहने लगा था। भाभी ने देवर रामू पर, पुलिस के समक्ष आरोप लगाया ,कि मेरे देवर रामू ने मेरे पति जो मेहनत मजदूरी करके अपने बच्चों का पालन-पोषण करते थे, को आत्म हत्या करने के लिए मजबूर कर दिया। मजे की बात तो यह है कि ४० वर्षीय राजकुमार की मौत होते ही देवर भाभी के झगड़े को, सफेद पोश नेता भुनाने में लग गए हैं। यही नहीं एक सफेद पोश नेता ने यहां तक दावा कर दिया ,कि मैंने क्षेत्राधिकारी सदर को बुलाया और क्षेत्राधिकारी ने आकर कहा बताइए सर क्या काम है। राजकुमार की आत्म हत्या पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है। जबकि पोस्टमार्टम कर रहे चिकित्सकों ने राजकुमार की मौत फांसी पर लटकाने,और गुप्तांग से रक्त बहने का कारण बवासीर बताया था।

No comments:

Post a Comment

Please share your views

युवाओं को समाज और देश की उन्नति के लिए कार्य करना चाहिए : प्रो. सुधीर अवस्थी कानपुर। छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय के प्रति कुलपति प्...