Sunday, September 20, 2020

लाखों रुपयों के गहने व नगदी सहित बन्दूक व कारतूस उठा ले गये चोर

डाक्टर अखलाक अहमद खां

लखीमपुर खीरी। पूरे जनपद में मंदी का दौर और फिर कोरोना महामारी से उत्पन्न बेरोजगारी से लूट खसोट से आम नागरिकों में दहशत ब्याप्त है। थाना पसगवां के ग्राम पतवन में चोरों ने राधेश्याम मिश्रा के मकान में दीवार के सहारे चढ़ कर लाइसेंसी बंदूक सहित लाखों रुपयों के गहने लूट लिए। घटना का पता तब चला जब कमरे के अन्दर रखा बड़े बक्से का ताला टूटा व सामान बिखरा पड़ा था। राधेश्याम मिश्रा ने देखा ६० हजार रुपए नगद, एक नाली बन्दूक साथ में कारतूस सूट केस में रखे सोने के गहने गायब थे। राधेश्याम के शोर मचाने पर आसपास के लोग इकठ्ठा हो गयेऔर गांव के नुक्कड़ों को घेर लिया। इसी बीच ग्रामीणों को एक नाली बन्दूक व खाली सूटकेश मिला। घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन प्रारम्भ कर दी ।और राधेश्याम की तहरीर पर मुकदमा पंजीकृत कर लिया है।  दूसरी घटना कोतवाली गोला से संबद्ध पुलिस चौकी व ग्राम अलीगंज में घटी जहां क्षेत्र के गांव सिवपुरी निवासी सुबोध कुमार सोनी की दुकान में पीछे से सेंध लगाकर हजारों रुपयों के सोने व चांदी के गहने चोर चुरा ले गए,घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है। समाचार लिखे जाने के समय तक पुलिस के हांथ खाली थे।

No comments:

Post a Comment

Please share your views

युवाओं को समाज और देश की उन्नति के लिए कार्य करना चाहिए : प्रो. सुधीर अवस्थी कानपुर। छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय के प्रति कुलपति प्...