डाक्टर अखलाक अहमद खां
लखीमपुर खीरी। कोतवाली सदर से सम्बद्ध पुलिस चौकी राजापुर क्षेत्र में शराब पीकर झगड़ा कर रहे ३६ वर्षीय शान्ती देवी और रिटायर फौजी महेन्द्र मिश्र रोड पर ही अश्लील हरकतें कर रहे राहगीरों ने रोकने का प्रयास किया परन्तु एक दूसरे से लिपटे लैला मजनू जैसे ही अलग हुए महेन्द्र ने शान्ती को धक्का दे दिया। शान्ती पड़ोस से गुजर रही बस से टकरा गई।शान्ती को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर लाश को पोस्टमार्टम हेतु जिला मुख्यालय भेज दिया । घटना के संबंध में शान्ती की ४ वर्षीया शीतल व ५ वर्षीय राधा बेटी ने बताया कि मम्मी व चाचा सांय से ही दारू पीकर हंगामा कर रहे थे जिसकी सिकायत मम्मी शान्ती राजापुर चौकी सिकायत करने गयी थी। जहां से दरोगा जी ने मम्मी को भगा दिया था। घटना के संबंध में बताते हैं कि लग-भग दो वर्ष पूर्व गरीबी व बेरोजगारी से तंग सुरेश ने अपनी पत्नी शान्ती देवी को रिटायर फौजी महेन्द्र मिश्र के घर खाना बनाने लगाया था।सात बच्चों की मां शान्ती धीरे धीरे महेन्द्र के निकट पहुंच गयी।जो काम महेन्द्र अपनी पत्नी के साथ नहीं कर सका वह काम महेन्द्र ने खाना बनाने वाली शान्ती के साथ कर दिखाया। चर्चा है पड़ोसियों के विरोध करने पर महेन्द्र अपनी लाइसेंसी बंदूक निकाल कर धमकाता था।
[9/21, 7:12 PM] Akhlak Ahmed Lakhimpur: बाल श्रमिकों पर लगाम लगाने में पुलिस अधिकारी शख्त
चार युवक पकड़े गये
डाक्टर अखलाक अहमद खां
लखीमपुर खीरी।पुलिस अधीक्षक विजय ढुल के निर्देशन में एवं अपर पुलिस अधीक्षक खीरी अरूण कुमार सिंह, नोडल अधिकारी एएचटीयू के कुशल नेतृत्व में (नो चाइल्ड लेबर अभियान) के तहत बाल श्रम रोकने के लिए चलाये जा रहे अभियान में एएचटीयू टीम व बाल श्रम प्रवर्तन अधिकारी ने जनपद में गठित टीम के साथ थाना क्षेत्र गोला एवं मैलानी में ईंट भट्ठा, ढाबा, होटल, दुकान आदि पर बाल श्रमिकों को तलाश करते हुए क्षेत्र के लोगों/अभिभावकों को बच्चों की शिक्षा एवं पुनर्वास हेतु जागरूक किया । इस दौरान बाल श्रमिक मोहर्रम अली पुत्र श्री कल्लू उम्र 17 वर्ष निवासी ग्राम दतेली थाना गोला को गोला स्थित ग्रिल वर्क्स की दुकान पर हेल्पर का कार्य करते पाया गया ,मुज्जमिल पुत्र शमीम खां उम्र 16 वर्ष निवासी मो० गढ़ी थाना गोला को गोला स्थित ग्रिल वर्क्स की दुकान पर हेल्पर का कार्य करते पाया गया, रामरतन पुत्र रामकिशोर उम्र 15 वर्ष निवासी ग्राम संसारपुर थाना मैलानी को खुटार रोड संसारपुर स्थित टिक्की समोसा की दुकान पर हेल्पर का काम करते पाया गया ,मनोज कुमार पुत्र मधुराम उम्र 16 वर्ष निवासी ग्राम संसारपुर थाना मैलानी खीरी को खुटार रोड संसारपुर स्थित चाय समोसे की दुकान पर हेल्पर का काम करते पाया गया। सभी बाल श्रमिकों को रेस्क्यू किया । श्रम प्रवर्तन अधिकारियों द्वारा आवश्यक विधिक कार्रवाई की गयी। इस दौरान विद्या प्रकाश शर्मा, श्रम प्रवर्तन अधिकारी , रघुवीर कुमार, चाइल्ड लाइन, देवेंद्र शर्मा, बाल कल्याण समिति, आरक्षी रवी कुमार सिंह, एएचटीयू , आरक्षी राजेश कुुुुमार यादव, एएचटीयू ,आरक्षी आशीष सिंह चौहान, एएचटीयू आरक्षी अनुभव पाण्डेय, एएचटीयू मौजूद थे।
No comments:
Post a Comment
Please share your views