डाक्टर अखलाक अहमद खां/सियाराम गौड़
लखीमपुर खीरी । थाना प्रधान के अन्तर्गत ग्राम खानपुर में बीती रात्रि ४० वर्षीय राजकुमार तेली ने ग्रामीणों के रवैए से छुब्ध होकर अपने ही घर में फांसी लगाकर आत्म हत्या कर ली। घटना की सूचना पर पुलिस ने राजकुमार के शव का पंचनामा भरने के पश्चात लाश को पोस्टमार्टम हेतु जिला मुख्यालय भेज दिया। जहां पोस्टमार्टम कर रहे चिकित्सकों ने राजकुमार की मौत फांसी के फंदे पर लटकाने से होने की पुष्टि की है। घटना के सम्बन्ध में बताते हैं राजकुमार की पत्नी का प्रेमी जो कोतवाली सदर के ग्राम जुलाहन पुरवा (सिंगनिया)का निवासी है, का राजकुमार के घर बहुत पहले से आना-जाना था,जो ग्राम वासियों को पसन्द नहीं था। कारण वस ग्रामीणों ने राजकुमार व उसकी पत्नी से बता दिया था कि,उक्त तुम्हारा प्रेमी रियाजुल यदि तुम्हारे घर आयेगा तो तुम लोगों को गांव से निकाल देंगे। इतना सुनकर राजकुमार ने रियाजुल को तो घर आने से मना कर दिया था। रामू के अनुसार राजकुमार भाभी को प्रेमी रियाजुल के पास पहुंचा आता था। पति के मरने के पश्चात पत्नी राजपती ने अपने देवर रामू पर पति राजकुमार की हत्या करने की आशंका जताई है। जबकि रामू ने भाभी के प्रेमी रियाजू व उसके दो अन्य अज्ञात साथियों पर हत्या करने का आरोप लगाया है।
No comments:
Post a Comment
Please share your views