डाक्टर अखलाक अहमद खां
लखीमपुर खीरी। प्रापर्टी के विवाद में चचा ने भतीजे को गोली से उड़ाया।आनन फानन में भतीजे को गम्भीर हालत में सीएचसी गोला पहुंचाया,जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना स्थल पर पहुंची पुलिस ने चचा कुलदीप को दबोच कर हत्या में प्रयोग किया गया ३१५ बोर का तमंचा २ अदद जिंदा कारतूस बरामद कर लिया। घटना के संबंध में बताते हैं कोतवाली गोला के मोहल्ला लक्ष्मी नगर निवासी राम-लखन बाजपेई ने दो सादियां की थीं। दोनों पत्नियों को अलग-अलग मकान व दूसरी पत्नी को ६० बीघा जमीन देकर वाद विवाद से दूर रहने की सलाह दी थी। परन्तु दूसरी पत्नी का बेटा कुलदीप अपने पिता के इस रवैए से सहमत नहीं था। राम-लखन की पहली पत्नी कटोरी देवी के तीन बेटे विजय कुमार बाजपेई,पवन बाजपेई व करषन बाजपेई और बिजय कुमार के बेटे,अमन २५ व अभय १८ वर्ष थे। दूसरी पत्नी सरोजा देवी से कुलदीप है। घटना के समय कुलदीप व उसकी मां कटोरी देवी के घर पर ही मौजूद थे। जैसे ही प्रापर्टी को लेकर वाद विवाद शुरू हुआ कुलदीप आग बबूला हो गया और भतीजे पर गोली चला दी जो अमन के लगी। गोला कोतवाली पुलिस ने अमन के शव का पंचनामा भरने के पश्चात शव को पोस्टमार्टम हेतु जिला मुख्यालय भेज दिया है।
No comments:
Post a Comment
Please share your views