Friday, September 18, 2020

वरिष्ठ पत्रकार मोहम्मद यासीन की आकस्मिक मौत से जिले के पत्रकारों में शोक

डाक्टर अखलाक अहमद खां/सियाराम गौड़

लखीमपुर खीरी। टाइम्स नाउ के रिपोर्टर मोहम्मद यासीन की बीती रात किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी में उपचार के दौरान निधन हो गया। विगत चार दिन पूर्व नमाज पढ़ कर अपने कार्यालय की ओर लौट रहे वरिष्ठ पत्रकार मोहम्मद यासीन  पर आवारा बन्दर जैसे ही झपटा पास से गुजर रहा ई रिक्शा से टकरा ग्रे।यासीन को जिला अस्पताल पहुंचाया गया जहां से उन्हें मेडिकल कॉलेज रिफर कर दिया गया। मेडिकल कॉलेज की लापरवाही के कारण बेहोश यासीन के ई घंटों तड़पते रहे और सिर से रक्त बहना बंद हो गया जो दिमाग में थक्के जमा हो‌ ग्ए। जिन्होंने यासीन को उबरने नहीं दिया। और बीती रात्रि यासीन ने मेडिकल कॉलेज में ही आखिरी सांस ली। यासीन की मौत की खबर सुनते ही पूरे जनपद के पत्रकारों में सन्नाटा छा गया।

वरिष्ठ पत्रकार को पुलिस अधीक्षक ने श्रद्धांजलि दी

लखीमपुर। आज दोपहर पुलिस मुखिया बिजय ढुल की प्रेस कॉन्फ्रेंस में जैसे ही वरिष्ठ पत्रकार मोहम्मद यासीन आकस्मिक मौत की खबर आती पुलिस मुखिया विजय ढुल ने मोहम्मद यासीन को श्रद्धांजलि देते हुए यासीन की खूबियों का बखान किया और दो मिनट का मौन रखकर प्रेस कॉन्फ्रेंस को रद कर दिया।

पत्रकारों ने की शोक सभा

लखीमपुर। आज सांय दैनिक,जन माध्यम कार्यालय में  जनपद के वरिष्ठ पत्रकार मोहम्मद यासीन के आकस्मिक निधन पर एक शोक सभा का आयोजन किया गया। जिसमें श्री यासीन के पत्रकारिता के कार्यकाल का बखान करते हुए अफसोस जताया गया, तथा दो मिनट का मौन रखा गया और उनके परिवार के लिए ईश्वर से प्रार्थना की गई, कि इस दुख की घड़ी में सब्र अता फरमाएं। बैठक में वरिष्ठ पत्रकार डाक्टर अखलाक अहमद खां, सियाराम गौड़, सुनील कुमार पांडेय, शत्रुजीत सिंह चौहान, मोहम्मद शबाब, अरुण कुमार सिंह, श्रीमती सीमा गौड़,बीपी शुक्ल व ललित वर्मा सहित अनेक पत्रकार बंधु उपस्थित थे।

No comments:

Post a Comment

Please share your views

युवाओं को समाज और देश की उन्नति के लिए कार्य करना चाहिए : प्रो. सुधीर अवस्थी कानपुर। छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय के प्रति कुलपति प्...