Friday, September 18, 2020

पुलिस अधीक्षक ने किया परेड का निरीक्षण


डॉक्टर अखलाक अहमद खान

लखीमपुर खीरी। पुलिस अधीक्षक ने पुलिस लाइन परेड ग्राउंड पर शुक्रवार की साप्ताहिक परेड का निरीक्षण किया गया तथा परेड में शामिल समस्त पुलिसकर्मियों को साफ-सुथरी एवं स्वच्छ वर्दी धारण करने तथा नियमानुसार टर्नआउट मेंटेन करने हेतु निर्देशित किया गया। निरीक्षक हाकिम सिंह, निरीक्षक अजय मिश्रा, का० योगेंद्र पाल, का० अभिषेक वर्मा, का० सुहेल, का० सोएब शेख, का० जगदीश, का० भुल्लन एवं का० अमित यादव को अच्छी वर्दी व बेहतर टर्नआउट हेतु पुरस्कृत किया गया। तत्पश्चात सम्पूर्ण पुलिस लाइन का भ्रमण कर समस्त कार्यालयों एवं शाखाओं का निरीक्षण किया गया। इस दौरान क्वार्टर गार्ड, आरमरी, आरआई कार्यालय, एमटी शाखा, कैश कार्यालय, जीडी कार्यालय, फील्ड यूनिट, एएचटीयू, स्टोर, मेस, बैरक, जिम, गैस गोदाम, कैंटीन, पुलिस अस्पताल, चिल्ड्रेन पार्क, परिवार कल्याण केन्द्र/शिशु देखभाल केंद्र आदि का निरीक्षण कर विभिन्न व्यवस्थाओं का अवलोकन किया गया तथा संबंधित अधिकारीगण को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

No comments:

Post a Comment

Please share your views

युवाओं को समाज और देश की उन्नति के लिए कार्य करना चाहिए : प्रो. सुधीर अवस्थी कानपुर। छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय के प्रति कुलपति प्...