Tuesday, October 6, 2020

द्वितीय सड़क सुरक्षा सप्ताह के दूसरे दिन हुए विविध कार्यक्रम

 फोटो-3-परिवहन अधिकारी



डाक्टर अखलाक अहमद खां

लखीमपुर खीरी। प्रमुख सचिव परिवहन, उ0प्र0 शासन से प्राप्त निर्देशों के अनुपालन में 05 अक्टूबर से 11 अक्टूबर के मध्य द्वितीय सडक सुरक्षा सप्ताह मानाया जा रहा है।

आज मंगलवार को सप्ताह के दूसरे दिन एल0आर0पी0 चौराहे पर एआरटीओ (प्रशासन) बी0के सिंह, एआरटीओ (प्रवर्तन) रमेश कुमार चौबे, यात्रीकर अधिकारी श्रीराम कश्यप, उपनिरीक्षक (यातायात)/टी०एस०आई० सूर्यमणि यादव एवं सहायक क्षेत्रीय प्रबन्धक एस0पी0 सिंह द्वारा दुपहिया वाहन चालकों को हेल्मेट न लगाने एवं चार पहिया वाहन चालकों को सीट बेल्ट न लगाने पर गुलाब का फूल वितरित किये गये साथ ही सुरक्षा से सम्बन्धित लीफलेट एवं पम्पलेट जनसामान्य को वितरित किये गये। ब्लैक स्पाट चिमनी ग्राम का भी उपरोक्त टीम द्वारा संयुक्त रूप से सर्वेक्षण किया गया तथा ग्राम वासियों को सडक सुरक्षा एवं यातायात नियमों के प्रति शपथ दिलायी गयी।एआरटीओ ( प्रवर्तन) द्वारा शहरी क्षेत्र में हेल्मेट के 40 एवं सीट बेल्ट के 05 चालान किये गये तथा यात्रीकर अधिकारी द्वारा ग्रामीण क्षेत्र में हेल्मेट के 32 एवं सीट बेल्ट के 03 चालान किये गये। मुख्य विकास अधिकारी अरविंद सिंह के दिशा निर्देश में जनपद के सभी विकास खंडों पर खण्ड विकास अधिकारियों द्वारा स्थानीय लोगो को नशे की हालत में वाहन न चलाने जाने के प्रति जागरूक करते हुए सडक सुरक्षा एवं यातायात नियमों के प्रति शपथ दिलायी।

No comments:

Post a Comment

Please share your views

युवाओं को समाज और देश की उन्नति के लिए कार्य करना चाहिए : प्रो. सुधीर अवस्थी कानपुर। छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय के प्रति कुलपति प्...