Sunday, February 3, 2019

श्रीराम मंदिर निर्माण को कोई नहीं रोक सकता: साध्वी प्राची

विपिन मिश्रा/जनमाध्यम ब्यूरो
मैगलगंज-खीरी। दुनिया की कोई ताकत भगवान श्रीराम के मंदिर निर्माण को नहीं रोक सकता। ये बात विहिप प्रवक्ता साध्वी प्राची ने जिला पंचायत सदस्य दिनेश चंद्र गुप्ता के प्रतिष्ठान पर पत्रकारों से वार्ता करते हुए अपने अल्प प्रवास के दौरान कही।
  पत्रकारों के सवाल शंकराचार्य द्वारा धर्म संसद में घोषणा की गई कि 21 फरवरी को मंदिर निर्माण शुरू होगा। उस पर साध्वी प्राची बात को घुमाकर कहा कि बहुत दर्द है सन्त व हिन्दू समाज में कि उनके आराध्य टेंट में है। अब आस जगी है, वर्तमान केंद्र सरकार से राम मंदिर का निर्माण गर्भ गृह पर ही होगा और जल्द होगा इसमें कोई दो राय नहीं है।
  प्रयागराज में चल रही धर्म संसद में भाग लेने के बाद हरिद्वार लौटते वक्त विश्व हिंदू परिषद की प्रवक्ता साध्वी प्राची कुछ देर के लिए मैगलगंज रुकी थी, जहां पर उन्होंने विहिप एवं भाजपा कार्यकर्ताओं से मुलाकात भी की। इस दौरान पत्रकारों से रूबरू होते हुए उन्होंने कहा की राम मंदिर गर्भ गृह पर ही बनेगा और बहुत शीघ्र बनेगा इसमें कोई दो राय नहीं है। दुनिया की कोई भी ताकत उसे बनने से नहीं रोक सकती। केंद्र में बैठी सरकार की भी यही मंशा है। उन्होंने सर्वोच्च न्यायालय में गैर विवादित जमीन श्रीराम जन्म भूमि न्यास को लौटाये जाने की मांग की है, जिससे यह परिलक्षित होता है कि सरकार श्रीराम का भव्य मंदिर बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। इस अवसर पर दिनेश चंद्र गुप्ता, भाजपा बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अवध क्षेत्र की संयोजक पटेल रेखा वर्मा, भाजपा मंडल महामंत्री श्याम किशोर तिवारी पग्गु, युवा मंडल अध्यक्ष नितिन मिश्रा, महामंत्री रवि अवस्थी, उपाध्यक्ष प्रशांत तिवारी, अंकित तिवारी, अर्पित मिश्रा, शेखर शर्मा, पंकज गुप्ता, सूरज गुप्ता आदि समर्थक मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment

Please share your views

सिर्फ 7,154 रुपये में घर लाएं ये शानदार कार

  36Kmpl का बेहतरीन माइलेज, मिलेगे ग़जब के फीचर्स! | Best Budget Car in India 2024 In Hindi b est Budget Car in India: कई बार हम सभी बजट के क...