Tuesday, February 26, 2019

एयर स्ट्राइक के बाद जोश में बोले मोदी- भारत माता की जय

  • चुरू में पूर्व सैनिकों को कर रहे थे संबोधित
  • मै देश नहीं मिटने दुंगा, मै देश नहीं रूकने दुंगा, मै देश नहीं झुकने दुंगा : मोदी 

चुरू। पाकिस्तान के आतंकी अड्डों पर भारतीय एयर फोर्स द्वारा किये गये एयर स्ट्राइक के बाद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने लोगों को भरोसा दिलाया कि देश का भविष्य सुरक्षित है। उन्होंने कहा कि मेरा बचन है भारत मां को, मै देश नहीं मिटने दुंगा, मै देश नहीं रूकने दुंगा, मै देश नहीं झुकने दुंगा।
भारत ने किया पाकिस्तान के आतंकी अड्डों पर हवाई हमला, बमवर्षा
हमारा लक्ष्य जय जवान, जय किसान का है और हम इस मुहिम मे लगे हुए हैं। हमने सैनिकों को ‘वन रैंक वन पेंशन’ दी तो किसानों को उनके बैंक खाते में किसान सम्मान निधि भेज रहे हैं।
हालांकि उन्होंने अपने संबोधन में एयर स्ट्राइक का जिक्र नहीं किया, लेकिन उन्होंने कहा कि भारत की ताकत मोदी नहीं बल्कि आम जनता की वोट की ताकत है। लोगों ने भारत में अपने वोट से एक मजबूत सरकार बनायी है, जिस कारण आज भारत मजबूती से बड़े निर्णय कर सकती है।


No comments:

Post a Comment

Please share your views

युवाओं को समाज और देश की उन्नति के लिए कार्य करना चाहिए : प्रो. सुधीर अवस्थी कानपुर। छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय के प्रति कुलपति प्...