Tuesday, February 26, 2019

लोकसभा चुनाव में लहरायेगा कांग्रेस का परचम: भण्डारी

बिपिन मिश्रा 
लखीमपुर-खीरी। प्रियंका गांधी व ज्योतिरादित्य के आने से कार्यकर्ताआंे में नई ऊर्जा का संचार हुआ है। हमारा कार्यकर्ता काफी उत्साहित है, जिले का संगठन भी सक्रिय रूप से कार्य कर रहा है। आगामी लोकसभा चुनाव में भाजपा के झूठे वायदांे का हमारे कार्यकर्ता पर्दाफाश करेंगे। उक्त उद्गार अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी से नियुक्त 28 लोकसभा के प्रभारी मनीष सिंह भण्डारी ने पत्रकार वार्ता में व्यक्त किए। पत्रकारांे से मुखातिब होते हुए श्री भण्डारी ने कहा कि वर्तमान समय में नौजवान, किसान व व्यापारी सभी लोग त्रस्त है। भाजपा को वोट देकर लोग खुद को ठगा हुआ महसूस कर रहे है, लेकिन आगामी चुनाव कांग्रेस की सरकार बनाने के लिए रणनीति बन चुकी है। उन्हांेने कहा कि तीन राज्यांे में मिली कांग्रेस को सफलता से कार्यकर्ता काफी उत्साहित है। उन्हांेने कहा कि प्रदेश की योगी सरकार में कानून व्यवस्था ध्वस्त हो चुकी है। बेरोजगारी चरम सीमा पर है। किसानांे का बकाया भुगतान नहीं हो रहा है। महिलाआंे का उत्पीड़न हो रहा है। यही मुद्दे जनता के बीच मंे कांग्रेस लेकर जाएगी। कांग्रेस के कार्यकर्ता पार्टी की नीतियांे एवं अपने कार्यकाल की उपलब्धियांे को जन-जन तक पहंुचायंेगे और पुनः कांग्रेस का परचम लहरायेगा। कहा कि जनता के अच्छे दिन तभी सम्भव हैं कि केन्द्र में कांग्रेस की सरकार बने। प्रेसवार्ता में कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष कु. राघवेन्द्र बहादुर सिंह, प्रवक्ता रवि तिवारी व शहर अध्यक्ष संजय गोस्वामी मौजूद रहे।   

No comments:

Post a Comment

Please share your views

सिर्फ 7,154 रुपये में घर लाएं ये शानदार कार

  36Kmpl का बेहतरीन माइलेज, मिलेगे ग़जब के फीचर्स! | Best Budget Car in India 2024 In Hindi b est Budget Car in India: कई बार हम सभी बजट के क...