Wednesday, April 17, 2019

भाजपा सरकार में घोटी जा रही आम जनमानस की आवाज: डॉ. पूर्वी वर्मा

बिपिन मिश्र 
लखीमपुर-खीरी। आम जनमानस की आवाज घोटकर गला दबाने पर उतारू हैं भाजपा। उक्त उद्गार सपा-बसपा गठबंधन की प्रत्याशी डॉ. पूर्वी वर्मा ने बुधवार को एक जनसभा के दौरान व्यक्त किए। डॉ. पूर्वी निघासन विधानसभा क्षेत्र के रमियाबेहड़ ब्लॉक के दर्जनों गांवों का दौरा कर अपने समर्थन में मतदान की अपील की। ग्राम चंद्रपुरा में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए डॉ. पूर्वी वर्मा ने कहा कि पूरे देश में भारतीय जनता पार्टी और मोदी की सरकार लोकतंत्र की हत्या कर लोगों की आवाज को दबाने का काम कर रही है। जिसका जीता जागता उदाहरण लखीमपुर खीरी में इस लोकसभा चुनाव के दौरान तीन इलेक्ट्रॉनिक चैनल्स द्वारा राजनैतिक प्रश्नों पर विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को बुलाकर लाइव डिबेट का आयोजन कंपनी बाग और विलोबी मैदान में किया गया। जिसमें भाजपा के लोगों के द्वारा जिस तरीके का व्यवहार समाजवादी पार्टी, बहुजन समाज पार्टी की महिला कार्यकर्ताओं एवं कार्यकर्ताओं के साथ किया गया और मीडिया के प्रतिनिधियों के साथ बदतमीजी की गई। वह सीधे तौर पर लोकतंत्र में जनता की उठने वाली आवाजों को हिटलर शाही के रूप में दबाने की कोशिश है। अपनी बात को रखने के बाद जब लोग एकताबद्ध हो करके भाजपा के खिलाफ उनकी सरकार के द्वारा किए गए गलत निर्णयों उसकी नीतियों पर प्रश्न उठा रहे हैं। तब भाजपा कार्यकर्ताओं नेताओ के द्वारा भारत माता जिंदाबाद के नारे के पीछे अपने सारे घोटालों अपनी सारी कमियों जनता के ऊपर किए गए दमन किसानों की बर्बादी नौजवानों की बेरोजगारी महिलाओं पर अत्याचार के सारे प्रश्नों को दबा देने की कोशिश कर रहे हैं। डॉ. पूर्वी वर्मा ने कहा कि इस दुनिया के अंदर हिटलर भी पैदा हुआ था, सिकंदर भी पैदा हुआ था। सारी दुनिया को जीतने का उनका बहुत बड़ा सपना था लेकिन नतीजा क्या हुआ, दुनिया में जब जनता उठ खड़ी हुई, तब मानवता के खिलाफ युद्ध करने वाले लोगों को मुंह छुपाने की जगह नहीं मिली थी। इसलिए भाजपा कितनी भी गंदी चाले चले, लेकिन आने वाला समय उत्तर प्रदेश और इस देश के अंदर गठबंधन का समय है। लखीमपुर खीरी की जनता आने वाली 29 अप्रैल को लोकतंत्र संविधान की हत्या करने वाली ताकतों का मुंहतोड़ जवाब देने का काम करेंगी। सपा-बसपा गठबंधन की प्रत्याशी ने आज निघासन विधानसभा क्षेत्र के मल्लबेहड,़ जगतापुर, रमुआपुर, उदयपुर, सेमरी, चंदपुरा, पवन वार्ड, धौरहरा ब्लॉक, जवाहर नगर, धौरहरा सहित दर्जनों गांव का दौरा किया। गठबंधन की प्रत्याशी के साथ सपा, बसपा के प्रमुख नेताओं में आज प्रमुख रूप से हिमांशु पटेल, विधानसभा प्रभारी निघासन विनोद वर्मा, भंडारी यादव, विधानसभा अध्यक्ष ओंकार सिंह, बसपा नेता प्रदीप गौतम, खूबलाल वर्मा, रामलाल वर्मा, अवधेश भार्गव, पूर्व प्रधान राधे यादव, सर्वेश वर्मा, श्रीराम वर्मा, प्रहलाद भार्गव, गुड्डू खान, ताज खान, सुनील शर्मा, रामवृक्ष, रामअदल वर्मा आदि लोग शामिल रहे।

No comments:

Post a Comment

Please share your views

सिर्फ 7,154 रुपये में घर लाएं ये शानदार कार

  36Kmpl का बेहतरीन माइलेज, मिलेगे ग़जब के फीचर्स! | Best Budget Car in India 2024 In Hindi b est Budget Car in India: कई बार हम सभी बजट के क...