Sunday, October 4, 2020

नगर के बीचो बीच दिनदहाड़े युवक की गोली मारकर हत्या

  • तीन नामजद हत्याआरोपी गिरफ्तार

डाक्टर अखलाक अहमद खां

लखीमपुर। दिन दहाड़े नगर के बीचो-बीच दिल दहला देने वाले बीस वरषिय उत्कर्ष की निर्मम हत्या ने पूरे नगर को झकझोर कर रख दिया है , आज प्रातः १० बजे उत्कर्ष अपने सलीम पुर कोन स्थित सोमैया ट्रेंड्स कारखाने अपने नौकर राधे के साथ मोटर साइकिल से निकला था तभी उत्कर्ष के फोन पर काल आई और उत्कर्ष राधे को होम गार्ड आफिस के पास छोड़ कर यह कह कर कि तुम यहीं रुको मैं अभी दस मिनट  में आ रहा हूं कह कर चला गया आधे घंटे तक राधे ने बार बार टेलीफोन किया जब कोई उत्तर नहीं मिला तब राधे ने पिता को फोन कर के बताया और कहा कि हम को होमगार्ड आफिस के पास छोड़ कर गये और वापस नहीं आये तबतक घटना स्थल पर पुलिस पहुंच चुकी थी उत्कर्ष के ही फोन से परिवारजनों को जानकारी दी फिर क्या था कोहराम मच गया उत्कर्ष का शव मोहल्ला हाथीपुर भीड़ भाड़ वाले क्षेत्र कोढ़ी अस्पताल की झाड़ियों में पड़ा हुआ था उत्कर्ष के पिता आनन्द सक्सेना की तहरीर पर कोतवाली सदर लखीमपुर में तीन लोगों के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत किया गया है  पुलिस ने तीन नामजद हत्यारोपियों में से दो को दबोच लिया है एक फरार बताया जा रहा है कोतवाली सदर पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है जहां पोस्टमार्टम कररहे चिकित्सकों ने उत्कर्ष के सर से तीनसौपनदरह बोरकी की बुलेट बरामद की है

No comments:

Post a Comment

Please share your views

युवाओं को समाज और देश की उन्नति के लिए कार्य करना चाहिए : प्रो. सुधीर अवस्थी कानपुर। छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय के प्रति कुलपति प्...