Wednesday, October 7, 2020

फांसी पर लटकने से हुयी बलिका की मौत, बलात्कार की नहीं हुई पुष्टि

 डॉक्टर अखलाक अहमद खान

लखीमपुर खीरी। कोतवाली धौरहरा  से सम्बद्ध पुलिस चौकी कफारा के ग्राम आकठी में बल्ली के सहारे एक युवती का शव लटका हुआ मिला। खबर पायी पुलिस बालिका की लाश का पंचनाम भरने के पश्चात शव को पोस्टमार्टम के लिए  जिला मुख्यालय भेज दिया ।  पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया।पिता ने पुत्री की हत्या कर शव लटकाने का आरोप लगाया ।पुलिस ने तीन डॉक्टरों के पैनल से शव का पोस्टमार्टम कराया। पोस्टमार्टम की वीडियोग्राफी भी कराई।   पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत की वजह फांसी बताई गई है। इससे किशोरी की मौत का मामला हत्या और आत्महत्या के बीच उलझ गया है । धौरहरा पुलिस ने मृतक के पिता, परिवार के अन्य लोगों के साथ कई ग्रामीणों के भी बयान दर्ज किए हैं। प्रभारी निरीक्षक डी पी तिवारी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण फांसी बताया गया है। इसके अलावा दुष्कर्म की पुष्टि के लिए डॉक्टर ने स्लाइड बनाई है। जिसे जांच के लिए विधि विज्ञान प्रयोगशाला लखनऊ भेज दिया गया है।

 धौरहरा के क्षेत्राधिकारी अरविंद वर्मा के अनुसार पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हैंगिंग आई है। दुष्कर्म जैसी कोई बात नहीं है। शव पर चोटों के निशान भी नहीं मिले हैं। प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है।

No comments:

Post a Comment

Please share your views

युवाओं को समाज और देश की उन्नति के लिए कार्य करना चाहिए : प्रो. सुधीर अवस्थी कानपुर। छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय के प्रति कुलपति प्...